सजग कोरबा अभियान का असर: कॉलेज परिसर से केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने केबल वायर चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला?
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बताया कि पीजी गवर्नमेंट कॉलेज परिसर के निर्माणाधीन स्थल से अज्ञात चोरों ने केबल वायर चोरी कर लिया था। मामले में थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ऐसे पकड़ाए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया तांबा (केबल वायर) बरामद किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि चोरी का माल आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन ने खरीदा था, जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
