दूसरे संगठन के लिए अनुकरणीय है भारत विकास परिषद के कामः विनोद अग्रवाल

कोरबा 22 अपै्रल। भारत विकास परिषद कोरबा मुख्य शाखा और शक्ति स्वरूपा शाखा का संयुक्त दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रदेश महासचिव मुरारी काबरा ने पदाधिकारीयो को दायित्व ग्रहण कराया। माता भारती और स्वामी विवेकानंद का पूजन अर्चन करने के पश्चात वंदे मातरम का गायन हुआ। अगली कड़ी में अतिथियों का स्वागत किया गया।
स्थानीय शाखा के अध्यक्ष कमलेश यादव सचिव दीपक सिंह ठाकुर वित्त सचिव प्रेम रामचंदानी शक्ति स्वरूपा शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू सचिन अडिमा प्रसाद को दायित्व ग्रहण कराया गया। कमलेश यादव और श्रीमती पद्मिनी साहू ने अपनी बात रखी। प्रांतीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने परिषद की कार्यप्रणाली और उसके द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यों का अनुशरण अन्य संगठन भी करते हैं। प्रांतीय महासचिव मुरारी काबरा ने नए संगठन की मजबूती के मामले में बेहतर जानकारी दी। उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर कहा कि सतत् संपर्क, सहयोग और अधिकतम सेवा कार्यों को गति देने से अच्छे परिणाम आ सकते हैं।
भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सदस्य धर्मेंद्र कुमार कुदेशिया ने अपने अनुभव साझा किये। भारत विकास परिषद कोरबा के नेत्रदान देवदान प्रकल्प प्रभारी और क्षेत्रीय सदस्य महेश गुप्ता ने समाज सेवा को ईश्वर की सेवा बताया। कार्यक्रम का संचालन विष्णुशंकर मिश्रा ने किया। परिषद के पदाधिकारियों के अलावा नए सदस्यों की उपस्थिति इस अवसर पर रही। इस अवसर पर एमडी माखिजा, महेश गुप्ता, सिमरन कौर और अन्य उपस्थित थे।
