कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा ब्रह्म वाटिका में नए भवन का लोकार्पण कल

कोरबा 18 अप्रैल। सामुदायिक विकास मद से स्वीकृत कर निर्मित ब्रह्म वाटिका में नए भवन का लोकार्पण अक्षय तृतीया में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा किया जाएगा। 19 अप्रैल को शाम 1.30 बजे इस परिसर में कार्यक्रम रखा गया है। बताया गया कि इससे पहले 12.30 बजे हवन-आरती और ध्वजारोहण किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत आदि शंकराचार्य और भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाएगी। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने बताया कि शाम 4 बजे कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से वाहन यात्रा निकाली जाएगी। इसका समापन पारीख फैशन टीपी नगर में होगा। जबकि एक अन्य शोभायात्रा परशुराम भवन तक निकाली जानी है। यह शाम को संपन्न होगी। सर्व ब्राह्मण समाज इस कार्यक्रम को आयोजित कर रखा है। सर्व संबंधितों को कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है।
