ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाईः मनमानी पार्किंग से जाम, वाहनों को क्रेन से उठाकर किया जप्त

कोरबा 14 अपै्रल। ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर अनेक वाहनों को क्रेन से उठाकर जब्त कर लिया। मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के कारण जाम की स्थिति निर्मित हुई, जिस पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आगे भी इस तरह से एक्शन लेने की बात कही।

पाम मॉल और विशाल मेगा मार्ट के सामने ट्रैफिक पुलिस की टीम ने पिछली रात अभियान चलाते हुए यह कार्रवाई की। पावर हाउस रोड और स्टेडियम रोड पर स्थित इन व्यावसायिक प्रतिष्ठान के ठीक सामने मनमाने तरीके से गाडियों को पार्क कर देने से स्थिति बिगड़ रही है। रात को भी इस वजह से समस्या हुई। बड़े लंबे हिस्से में जाम लगने से लोग परेशान हुए। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया। एडिशनल एसपी लखन पटले, नीतीश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ट्रेफिक निरीक्षक तेज यादव, एसआई आरएन रात्रे, ईश्वरी लहरे, मनोज राठौर, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव, संतोष सिंह ने अनेक वाहनों को क्रेन से उठवा लिया। इन पर मोटर विकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बताया गया कि नगर में आवागमन को व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक कोशिश की जा रही है। आगे भी व्यवस्था निर्धारण के लिए मुख्य मार्गों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों को सचेत किया कि वे गैर जरूरी काम बिल्कुल ना करें, इन पर एक्शन होगा ही।

Spread the word