सुरेश गुप्ता बने सांसद प्रतिनिधि, जताया आभार

कोरबा-पाली। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा जनहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सुरेश गुप्ता (निवासी शहीद हेमु कॉलोनी, पाली) को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE), पाली ब्लॉक हेतु अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सुरेश गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे।
सुरेश गुप्ता ने अपनी नियुक्ति हेतु सूरज महंत, प्रशांत मिश्रा, हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौहान और यशवंत लाल के प्रति विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और सहयोग से वे क्षेत्र की जनता और विभाग के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।
