एक ही फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका, जंगल में मिली लाशें, जांच जारी

रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव जंगल में पेड़ पर लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम एडूकला के जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने युवक-युवती को फांसी के फंदे पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) निवासी भुंडीबाहरी के रूप में हुई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और पिछले कुछ महीनों से शादी की बात चल रही थी।

घटनास्थल पर जमीन पर “एक साथ आग देना” लिखा मिला, जिससे दोनों के एक साथ अंतिम संस्कार की इच्छा जाहिर होती है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

परिजनों के अनुसार, शादी को लेकर दोनों परिवारों में बातचीत चल रही थी, लेकिन आर्थिक कारणों और अन्य विवादों के चलते बात आगे नहीं बढ़ पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the word