कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने रेल कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर परियोजना प्रगति की समीक्षा की

कोरबा 05 अप्रैल। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ( एसईसीएल ) के दौरे के दूसरे दिन 04 अप्रैल 2026 शनिवार को कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम ने (छत्तीसगढ़ ईस्ट बेस्ट रेल लिमिटेड) रेल कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुल्हन एवं निदेशक मंडल के सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।

सुबह तड़के ही चेयरमैन साईराम निरीक्षण के लिए निकले और निर्माणाधीन रेल कॉरिडोर के तीन प्रमुख स्थलों का दौरा किया। पहले चरण में उन्होंने जुनाही कनेक्टिविटी यार्ड का निरीक्षण किया, जो इस परियोजना का अहम जंक्शन है। यहां दीपका, गेवरा और कुसमुंडा खदानों से आने वाली रेल लाइनों का विलय ब्म्ॅत्स् कॉरिडोर से होगा। इस दौरान गेवरा खदान में निर्माणाधीन साइलो का भी अवलोकन किया गया, जिसे जल्द ही चालू करने की तैयारी है।

दूसरे चरण में चेयरमैन ने टेक-ऑफ यार्ड और दीपका माइंस की लोड लाइन का निरीक्षण किया। यहां प्त्ब्व्छ (इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन याईस का निर्माण जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। चेयरमैन महोदय ने तय समय-सीना में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। तीसरे चरण में उन्होंने ब्रिज नंबर-23 और सुराकछार लाइन के पास निरीक्षण किया, जहां ब्म्ॅत्स् की लाइनें सुराकछार की लाइनों से जुड़ती हैं। इस स्थल पर रेल-ओवर-रेल ब्रिज और तीन रोड-ओवर-ब्रिज पहले ही निर्मित किए जा चुके है, जिनका चेयरमैन द्वारा अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन साईराम ने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि एम्बैंकमेंट की ढलानों को टर्किंग के माध्यम से हरा-भरा बनाया जाए, ताकि परियोजना का पर्यावरण के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित हो सका। रेल कॉरिडोर निरीक्षण से पूर्व चेयरमैन, एसईसीएलसीएमडी एवं निदेशक मंडल द्वारा गेवरा हाउस में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।

Spread the word