पॉवर सिटी आवासीय परिसर के दो मकानों में हुई लाखों की चोरी

कोरबा 03 मार्च। दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेलगांव में पॉवर सिटी आवासीय परिसर के दो मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से सोना-चांदी सहित नगदी और अन्य सामान पार कर दिए गए। यह सब तब हुआ जब सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां बहुत कुछ किया गया है।

इस कालोनी में रहने वाले एचपी पटेल और श्री द्विवेदी के मकान को चोरों ने टारगेट किया। ताला तोडकर भीतर से महंगे आभूषण, नगदी और अन्य सामानों को चोरों ने समेट लिया। आज इस बारे में जानकारी हुई, जिस पर क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना देने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और आवश्यक जायजा लिया।

सबसे बड़ा आश्चर्य इस बात का है कि इलाके में इस कालोनी को काफी सुरक्षित माना जाता है, यहां पर सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक व्यवस्था की गई है। बिना पूछताछ किए लोगों को एंट्री नहीं मिल पाती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि चोरों ने भीतर जाने के लिए आखिर कौन सा तरीका खोजा और किस अंदाज में घटना को अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।

Spread the word