श्रम नीति का विरोधः यूनियन के सदस्यों ने काले फीते के साथ किया प्रदर्शन

कोरबा 01 अपै्रल। एसईसीएल दीपका क्षेत्र में बुधवार 1 अप्रैल को नए चार श्रम कोड कानून के विरोध में यूनियन के सदस्यों ने काला कपड़ा पहनकर एवं काला फीता लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने चार श्रम कानून वापस लो के नारे लगाते हुए विभिन्न एमटीके और वर्कशॉप में जाकर अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन में एचएमएस, एटक, इंटक और सीटू संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। श्रमिकों ने एकजुट होकर सरकार से नए श्रम कोड को वापस लेने की मांग की और श्रमिक हितों की रक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों में तरुण राहा, विनोद यादव, डी.एल. टंडन,श्यामलाल खूंटे, अजय राठौर, राजकुमार राठौर, भरत लाल कुर्रे, संतोष पटेल, संतोष सोनवाने, अजय सेंगर, संदीप मिश्रा, संतोष चंद्राकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
