साहू समाज ने माता कर्मा की जयंती मनाई

कोरबा 25 मार्च। जिला साहू संघ कोरबा के अन्तर्गत आने वाले सरगबुंदिया ईकाई द्वारा माता कर्म की जयंती धूमधाम से ग्राम सरगबुंदिया में मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरे लाल साहू जिला संगठन सचिव एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों में नरोत्तम साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा, श्रीमती देवकी साहू, श्रीमती सविता साहू , भुवनेश्वर साहू जी, संतोष साहू , घनश्याम प्रसाद साहू ,दानसाय साहू , टेकराम साहू , श्रीमती लखनी साहू , श्रीमती इंदू साहू , अमृतलाल साहू , जागेश्वर साहू , गोविंद साहू ,पीतर लाल साहू , श्रीमती अन्नपूर्णा साहू , दुर्गा साहू ,साखीराम साहू उपस्थित रहे।अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरगबुंदिया ईकाई द्वारा रैली निकाल कर किया गया। रैली के उपरांत माता कर्मा जी की आरती,पूजन किया गया। मुख्य अतिथि ने बात रखी। कार्यक्रम में मस्तुलाल साहू , पोखराज साहू , दुर्गा साहू ईकाई अध्यक्ष सरगबुंदिया, लक्ष्मी नारायण साहू, रामनारायण साहू , लक्ष्मी प्रसाद साहू , श्रीमती रुप कंवर साहू , श्रीमती सुनीता साहू शिवराज साहू का विशेष सहयोग रहा।
