चिर्रा-श्यांग सड़क बनने से मिलेगी राहत, वर्तमान में गुबार से लोग परेशान

कोरबा 24 मार्च। लगभग 1000 करोड़ की धनराशि से मजबूती बने हुए कोरबा के डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउंडेशन के माध्यम से खनन परियोजना के आसपास और दूर दराज के क्षेत्र में कई प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिर्रा से श्यांग की बहुप्रतीक्षित सडक निर्माण डीएमएफ से बनाई जा रही है।
इस प्रोजेक्ट पर प्रशासन के द्वारा 9 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है। 12 किमी की लंबाई वाले इस मार्ग में काफी समय पहले डीबीएम कराया गया था। कालांतर में किसी प्रकार का सुधार न होने से स्थिति बदहॉल हो गई और लोग मुश्किल में पड़ गए। स्थानीय विधायक सहित आसपास के जनप्रतिनिधि और मीडिया के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने डिस्टिक मिनरल फाऊंडेशन से सडक का निर्माण प्रारंभ कराया है। कहा जा रहा है कि निर्माण होने के बाद इस रास्ते पर आवागमन सहज होगा और लोगों को राहत मिलेगी लेकिन वर्तमान में कई प्रकार की परेशानियां है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के नियंत्रण में इस काम को कराया जा रहा है लेकिन निर्माण एजेंसी उनकी गतिविधियों पर किसी प्रकार की निगरानी है नहीं। कार्य के दौरान मौके से उठ गर्द गुबार को रोकने पानी का छिडकाव नही कराया जा रहा है। इसके चलते न केवल आवाजाही करने वाले लोग बल्कि आसपास के रिहायशी इलाके का वर्ग दुश्वारियों को झेलने मजबूर है।
लोगों की ओर से यह मामला प्रशासन के संज्ञान में लाया जा चुका है यह जरूर है कि कुछ दिन पहले ही समीक्षा बैठक में या विषय आया था। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग को व्यवस्था ठीक करने कहा गया था लेकिन इसके कोई नतीजे नहीं आ सके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुविधा भले ही जब मिले लेकिन अभी की स्थिति में हो रही समस्याओं का समाधान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उचित कदम उठाने चाहिए।
