हिंदू नववर्ष पर ट्रैफिक व्यवस्थाः दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक मुख्य मार्ग रहेगा बंद, डायवर्जन प्लान जारी

कोरबा 18 मार्च। 19 मार्च 2026 को हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर में निकलने वाली शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए दोपहर 1 बजे से रात्रि 12 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन-
चांपा से आने वाले वाहन (कार, जीप, पिकअप, मेटाडोर, बस) बरबसपुर से रिसदी चौक होते हुए बालको-दर्री डैम मार्ग से भवानी मंदिर, राताखार होते हुए कुसमुंडा की ओर जाएंगे। वहीं कोरबा से बाहर जाने वाले वाहन दर्री डैम, बालको मार्ग होते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे।
मुख्य मार्ग रहेगा बंदः-
कोसाबाड़ी, सुभाष चौक, महाराणा प्रताप चौक, सीएसईबी चौक, टीपी नगर, सुनालिया चौक, रेलवे क्रॉसिंग, पुराना बस स्टैंड, सीतामढ़ी तक का मुख्य मार्ग दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्जन प्वाइंट निर्धारितः-
बरबसपुर, इमलीडुग्गू तिराहा, शनि मंदिर, सर्वमंगला, राताखार तिराहा, अग्रसेन तिराहा, नया बस स्टैंड तिराहा, गुरु घासीदास तिराहा, जैन चौक, सुभाष चौक, एसपी ऑफिस के पास, आरटीओ तिराहा को डायवर्जन प्वाइंट बनाया गया है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Spread the word