सीआईएसएफ के 57 वें स्थापना दिवस गेवरा लाइन में आयोजित

वरिष्ठ अधिकारियों ने सीआईएसएफ के बलसदस्यों का किया उत्साहवर्धन

कोरबा 12 मार्च। सीआईएसएफ के 57 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीआईएसएफ इकाई एसईसीएल, बिलासपुर के गेवरा लाइन में भव्य परेड, शस्त्र कौशल एवं योग प्रदर्शन के साथ साथ बलसदस्यों को शुभकामनाएं देने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सीआईएसएफ उपमहानिरीक्षक श्री निर्विकार और वरिष्ठ कमांडेंट डॉ. नागेंद्र कुमार झा के मार्गदर्शन में बड़ाखाना आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, दर्री सीएसपी श्री विमल कुमार पाठक, श्री अरुण कुमार त्यागी महाप्रबंधक एसईसीएल गेवरा क्षेत्र, श्री एन के साहू महाप्रबंधक ऑपरेशन एसईसीएल गेवरा क्षेत्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित होकर सीआईएसएफ के बल सदस्यों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

बिलासपुर रेंज के महानिरीक्षक ने सभी बल सदस्यों को बधाई दी और सीआईएसएफ की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए एक उत्कृष्ट बल की उपाधि प्रदान की। उन्होंने सीआईएसएफ की कार्यकुशलता का वर्णन करते हुए देश के विकास में योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति द्वारा सीआईएसएफ के बल सदस्यों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अंत में सीआईएसएफ उपमहानिरीक्षक श्री निर्विकार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार का आयोजन बल सदस्यों के मनोबल को बढ़ाने और उनमें अपने बल के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक व्यापक कदम है।

Spread the word