13 मार्च से बालको में ‘खटिया खड़ी आंदोलनः अमित जोगी

श्रमिक नीतियों का करेंगे विरोध

कोरबा 11 मार्च। कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में 13 मार्च से बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है। अमित जोगी ने एक वीडियो जारी कर घोषणा की है कि वे 13 मार्च को बालको पहुंचकर ‘खटिया खड़ी आंदोलन’ शुरू करेंगे।

अमित जोगी ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक बालको प्रबंधन श्रमिक विरोधी नीतियों से पीछे नहीं हट जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की नीतियों से श्रमिकों के अधिकारों का हनन हो रहा है, जिसके विरोध में यह आंदोलन किया जाएगा।
अमित जोगी ने कहा कि आंदोलन के माध्यम से श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान तक यह विरोध जारी रहेगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Spread the word