कोरबा 10 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर द्वारा 12 एवं 13 फरवरी को शासकीय मॉडल आई.टी.आई., कोनी, बिलासपुर में “संभाग स्तरीय रोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 4032 पदों पर चयन हेतु कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा।

उक्त रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल में रोजगार पंजीयन एवं संभाग स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन दोनों अनिवार्य हैं। अभ्यर्थियों को पोर्टल में उपलब्ध इच्छुक रिक्त पदों का चयन भी करना होगा। अभ्यर्थी 12 एवं 13 फरवरी 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष क्रमांक 07759-222069 में संपर्क किया जा सकता है।

Spread the word