नहर पुल की लोहे की रेलिंग चोरी प्रकरण में 05 और आरोपी गिरफ्तार

पूर्व में 02 विधि से संघर्षरत बालक एवं 10 आरोपी भेजे जा चुके हैं न्यायिक हिरासत में
पुलिस के द्वारा अब तक प्रकरण में कुल 17 आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल
कोरबा 31 जनवरी 2026. चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रान्तर्गत नहर पुल के लोहे की चोरी में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इस प्रकरण में पूर्व में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। शेष फरार आरोपियों की पतासाजी कर आज 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता –
- मनोज कुमार पंडित उर्फ बमजी पिता– जीतन पंडित, उम्र 42 वर्ष, निवासी– ग्राम झाझौर, थाना गुड्डी, जिला सिवान (बिहार) वर्तमान पता– मकान क्रमांक M-221, पम्पहाउस कॉलोनी, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)
- राजीव कुमार सिंह पिता– धनुधारी सिंह, उम्र 34 वर्ष निवासी– एस.एस. ग्रीन कॉलोनी के बाजू, तुलसीनगर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
- संदीप महंत पिता– बालकृष्ण महंत, उम्र 22 वर्ष निवासी – साईं मंदिर के पास, मेजीनमाठा, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा (छ.ग.)
- शिवनारायण सागर उर्फ शिवा पिता– परदेशी राम सागर, उम्र 42 वर्ष निवासी– काली मंदिर के पीछे, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा (छ.ग.)
- आदित्य यादव उर्फ आदि पिता– मदन प्रसाद यादव, उम्र 19 वर्ष निवासी– महावीर चौक, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा (छ.ग.)
