पहाड़ी कोरवा परिवारों को 3 महीने से नही मिला राशन

जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत को बताई समस्या बताई

कोरबा 20 जनवरी। विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत नकिया के पहाड़ी कोरवा परिवारों को 3 महीने से राशन नहीं मिल रहा है। सोमवार को जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत को अपनी समस्या बताई। उनका कहना था कि दुकान संचालक फिंगर प्रिंट लेने के बाद राशन नहीं दे रहा है। कलेक्टर ने दो दिनों के भीतर राशन वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।

पहाड़ी कोरवाओं ने बताया कि राशन नहीं मिलने के कारण बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दुकान संचालक राशन नहीं होना बताकर वापस भेज देता था। इसकी वजह से ही उन्हें 70 किलोमीटर दूर कलेक्टर जनदर्शन में आना पड़ा। सूत्रों की मानें तो यहां दुकान का संचालन समूह करती है। संचालन करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। इसके बाद राशन का भी समायोजन कराएंगे। सभी परिवारों को समय पर राशन मिले इसका प्रयास किया जा रहा है।

Spread the word