हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में वीर बाल दिवस मनाया गया

शहीदों की शहादत को दी गई आदरांजलि
कोरबा 27 दिसम्बर। जिले के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड-पोड़ीउपरोड़ा में शासन के निर्देशानुसार दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को ष्वीर बाल दिवसष् मनाया गया। संस्था के विद्यार्थियों के मध्य ष्वीर बाल दिवसष् पर केंद्रित विविध कार्यक्रम एवं चर्चा-परिचर्चा आयोजित की गई।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दसवें सिक्ख गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावार सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत को नमन करते हुए विद्यार्थियों को उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करने को प्रेरित किये। कार्यक्रम में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह एवं विद्यार्थियों ने शहीदों की शहादत को नमन कर उनको आदरांजलि अर्पित की।
