साहित्य सृजन संस्थान की सफल काव्य संध्या आयोजित हुई

रायपुर। साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार जारी 40 वीं मासिक काव्य संध्या,पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह 21,दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स रायपुर में सुषमा पटेल की सरस्वती वंदना से प्रारंभ होकर गीतों की गूंज से संपन्न हुआ।जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों एवं राजधानी से पधारे कवियों की रचनाओं से वृंदावन हॉल तालियों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.संजय अलंग पूर्व आईएएस ,शीलकांत पाठक ,वरिष्ठ साहित्यकार एवं पुस्तक समीक्षक, एवं राजकुमार धर द्विवेदी वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार, विशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा एवं संचालन ममता खरे मधु द्वारा किया गया।
श्रीमती धनेश्वरी सोनी “गुल “को साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, एस.एन. जोशी को साहित्य सृजन श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान एवं कु.तुलसी साहू को साहित्य सृजन युवा काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया गया।
उमेश कुमार सोनी” नयन” संयोजक एवं विजय कुमार कोसले की पुस्तकों का विमोचन काव्य संध्या के मध्य वृंदावन हॉल में हर्षौल्लास से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में हबीब खान समर,मनोज यादव, आर के शिवपुरी,मधुकर राव,उत्तम देवहरे , प्रदर्शना शुक्ला, एच एस ठाकुर,सत्येंद्र तिवारी सकुति,अजय जैन,मुकुल वर्मा,मयूराक्षी मिश्रा, शुभा शुक्ला निशा,काजल वस्त्रकार,मंजूषा अग्रवाल,अनामिका शर्मा शशि, डॉ.मृणालिका ओझा,अदिति तिवारी, डॉ. सुशांत पाण्डेय,रीता कोस्टा,धनेश्वरी,पुरुषोत्तम कोस्टा,सरोज सप्रे,राम किशोर यादव,हीना लखीसरानी,तुलसी साहू,विनोद जालान, डॉ.युक्त राजश्री,अशोक खरियार,अजय सोनी,डॉक्टर चंद जैन,राजेश बत्ता,यशवंत यदु,शरदेंदु झा,अनीता झा,राजकुमार पाण्डेय ने उपस्थित दर्ज कर कर काव्य पाठ का आनंद लिया।इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कु.राजश्री रौतिया उम्र 6 वर्ष का भारत के संविधान एवं कु. आराध्या शर्मा उम्र 10 वर्ष का काव्य पाठ एवं साड़ी पहनकर आई महिलाओं में लॉटरी द्वारा सर्प्राइज गिफ्ट श्रीमती शुभा शुक्ला निशा को सम्मानित किया गया।
काव्य संध्या की कुछ काव्य पाठ की झलकियां निम्न है।
