बड़मार व सुईआरा के बीच दंतैल के विचरण से बढ़ा खतरा

कोरबा 22 दिसम्बर। जिले में तीन लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद आतंक का पर्याय बने दंतैल हाथी अब कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में पहुंच गया है और बड़मार तथा सुईआरा के बीच जंगल में विचरण कर रहा है।
जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा ड्रोन कैमरे व मैदानी अमले से कराई जा रही है जिससे उसके हर गतिविधियों की जानकाीर अधिकारियों को लगातार मिल रही है। निगरानी तेज होने की वजह से दंतैल हाथी विगत को तीन दिनों की वजह से दंतैल हाथी विगत दो-तीन दिनों से शांत है। इससे पहले कटघोरा वनमंडल में उत्पात मचाकर तथा दो ग्रामीणों पर हमला कर दहशत मचा दिया था। हाथी के आतंक से ग्रामीण के साथ-साथ वन विभाग परेशान था।
कटघोरा वनमंडल में आतंक मचाने के बाद वह कोरबा वनमंडल के बालको रेंज में पहुंचा था यहां दो तीन दिनों तक विचरण करने के बाद कोरबा रेंज पहुंचा और बताती गेरांव के रास्ते बीती रात करतला रेंज पहुंच गया। दंतैल हाथी ने फिलहाल कोई बड़ा नुकसान यहां नहीं पहुंचाया है लेकिन इसकी संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है। हाथी की मौजूदगी वाले बड़मार, सुईआरा तथ आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का काम तेज कर दिया गया है। ग्रामीणों को खतरनाक हाथी के क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी देते हुए उन्हें जंगल की ओर न जाने तथा घरों में रहने की अपील की जा रही है।
