हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार संभाला भोजराम देवांगन ने

कोरबा 21 दिसम्बर। राजधानी रायपुर स्थित राजेंद्र प्रसाद नगर में हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित के कार्यालय में एक गरिमामय एवं विधिवत कार्यक्रम के दौरान भोजराम देवांगन ने संघ के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण से पूर्व कार्यालय परिसर में भगवान श्रीगणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर संगठन की उन्नति और सफलता की कामना की गई। पूजा-अर्चना के पश्चात मंत्रोच्चार के बीच भोजराम देवांगन को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन कराया गया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सचिव, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रायपुर सहसंयोजक नरेंद्र देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही भोजराम देवांगन के साथ उनके मित्र एवं शुभचिंतक अनाराम देवांगन, अखिलेश जायसवाल, बी.डी. शर्मा, राज नारायण गुप्ता, सुरेश झा, हेतराम देवांगन, महेश गुप्ता, महेश देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
