भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नूर मोहम्मद को दायित्व

कोरबा 18 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस घोषणा के तहत संगठन ने कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

कोरबा जिले से पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कँवर के करीबी माने जाने वाले हाजी नूर मोहम्मद आरबी को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। हाजी नूर मोहम्मद आरबी लंबे समय से इस संगठन में काम कर रहे हैं।

Spread the word