जिले में गति पकड़ी राम नाम लेखन महायज्ञ ने, उरगा क्षेत्र में हुई बैठक

कोरबा 15 दिसम्बर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ पर विभिन्न प्रकार के सोपान के अंतर्गत काम किया जा रहा है । राम नाम लेखन अनुष्ठान इसी का एक हिस्सा है, जिसे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित किया जा रहा है । कोरबा जिले में अभियान को गति मिल रही है।
अभियान की योजना के तहत 3 लाख घरों तक पुस्तिका वितरित की जा रही है। जिनमे लोग राम नाम लिख रहे है। अभियान के अंतिम चरण में पुस्तिकाओं को अयोध्या भिजवाया जाएगा। बताया गया है कि सभी क्षेत्रों में अभियान को लेकर लोग उत्साहित है। पूरा अभियान जनभागीदारी से सम्पन्न हो रहा है। पिछले दिनों राम लेखन कार्य को लेकर उरगा क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कमलेश अनंत, अविनाश कंवर को सहसंयोजक बनाया गया। आने वाले दिनों में पालक नरेश पटेल द्वारा बैठक ली जाएगी।
इस बैठक में राम लेखन कार्य के लिए कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। राम लेखन के लिए लोगों को पुस्तिका दिए जाएंगे। यह कार्य सभी सक्ती केन्द्रों में होगा। कोसाबाड़ी नगर मंडल में भी राजेश राठौर, मिलापराम, पुनीराम साहू, राम लेखन कार्य में सहयोग कर रहे हैं। अयोध्या से पुस्तिका आयी हुई है। जिसका वितरण सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है।
