हनुमान मंदिर में दो ताले तोड़कर आभूषणों व अन्य सामानों की चोरी

कोरबा 12 दिसम्बर। अज्ञात चोर ने हनुमान जी के मंदिर में घुसकर उनके आभूषणों व अन्य सामानों की चोरी कर ली।
प्रार्थी बाबूलाल श्रीवास निवासी कुम्हार मोहल्ला सीतामणी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसके घर के बाजू में हनुमान जी का मंदिर है जिसमें रोज सुबह.शाम आरती व पूजा.पाठ होता है। रोज की तरह 9 दिसम्बर को सुबह पूजा करने के लिये वह गया तो सामने का गेट व गर्भगृह का ताला टूटा हुआ था। मंदिर के अंदर प्रवेश करने पर हनुमान जी का चांदी का मुकुट 4 नगए चांदी का छत्र 2 नगए चांदी का गदा चांदी का चूड़ा हाथ का एक नगए पैर का कड़ा 2 नगए रामदरबार का मूर्तिए पंचमुखी हनुमान जी का मूर्ति ये सभी चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। मंदिर के अंदर की आलमारी भी टूटी मिली जिसमें हनुमान जी का नेत्रए गदाए चांदी का और अन्य मंदिर का चढ़ावा था। बहुत से जेवर आदि आलमारी में रखा गया था। लाकेट और कान का झुमकाए कुछ नगद रूपये भी रखे थे।
अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करके ले गया है। उक्त संबंध में बाबूलाल श्रीवास की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है।
