वनकर्मियों से मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार: कोरबा में मोबाइल छीनकर जमकर पीटा था

कोरबा । कोरबा में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मनाराम, संजय, पंडेवालाल, प्रमोद और अंकुश पटेल को अरेस्ट किया गया है। मामला करतला परिक्षेत्र के ग्राम जोगीपाली का है।

दरअसल, 14 नवंबर की रात सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी चमरू सिंह कंवर और बीट गार्ड गजाधर सिंह राठिया 38 हाथियों के झुंड की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान कुश पटेल और मना राम पटेल को ट्रैक्टर में साल के लट्ठे ले जाते देखा। उनके साथ लगभग एक दर्जन अन्य लोग भी थे। आरोप है कि इस भीड़ ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया, उनके मोबाइल छीन लिए और उन्हें जबरन गांव ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा। उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या का प्रयास भी किया गया।

Spread the word