छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना का रजत जयंती वर्ष

कोरबा 02 नवंबर। नगर के दर्री रोड स्थित छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ महतारी की आरती एवं छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत से पूजन कार्यक्रम की शुरुआत की।
उपरोक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के सुरेश द्विवेदी, रामु पांडे विधिक सलाहकार रजनीश निषाद, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती गीता देवी महंत, संरक्षक श्रीमती कुसुम द्विवेदी, श्रीमती शालू पनरिया, लक्ष्मी महंत सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त गौरवशाली क्षण में वहां उपस्थित लोगों ने को प्रसाद का वितरण भी किया गया एवं छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा से अनवरत छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की प्रगति एवं सांस्कृतिक मूल्यों, संस्कृति, पारंपरिक खेलकूद पारंपरिक व्यंजनों एवं लगातार 22 वर्षों से समिति के क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। स्थापना दिवस के अवसर पर कोरबा सहित छत्तीसगढ़ वासियों को समिति की ओर से छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
