दशहरा उत्सव आयोजन के लिए संघ ने की बैठक

कोरबा 08 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रत्येक मंडल में आयोजित होने वाले विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन हेतु स्वयं सेवकों की आवश्यक अनौपचारिक बैठक आर्यन पब्लिक स्कूल परिसर हरदी बाजार में संपन्न हुई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाली खंड के हरदी बाजार मंडल में 12 अक्टूबर को विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन होना तय हुआ है। बैठक में विजयादशमी उत्सव की तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही सभी को उनके कार्यों का आबंटन किया गया। इस अवसर पर सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक श्री अजय कुमार दुबे ने अधिकतम लोगों को गणवेश पूर्ण करने का आह्वान किया। साथ ही इस कार्य में और अधिक तेजी लाने की बात कही। उन्होंने सभी से आग्रह किया, कि सभी स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के इस पुनीत कार्य में तन मन धन से लग जावें।
इस अवसर पर अजय कुमार दुबे के अलावा अमरनाथ कौशिक, शशि धर सोनी, बजरंग यादव, निलेंद राठौर, सुरेन्द्र राठौर, समुंद सिंह, कानहुचरण, सरोज श्रीवास, नरेन्द्र अहिर, पंकज ध्रुवा आदि उपस्थित थे।
