मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, संगठन ने किया धरना प्रदर्शन का ऐलान

कोरबा 04 अक्टूबर। बालको प्लांट में काम करने वाले एक कांटेक्ट वर्कर से शनि ठाकुर सहित कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। महिला समिति और एक गैर राजनीतिक संगठन ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। कहां गया कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो थाना के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

मारपीट करने वाले आरोपी में शनि ठाकुर को लेकर बताया गया कि वह तड़ीपार हो चुका है। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आरोपी खिलाफ के मामले पहले से दर्ज हैं। उसके साथ राजा ठाकुर सहित कई और लोग इस घटना में शामिल बताए गए। बालको नगर पुलिस ने नया रिश्ता क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना को लेकर संबंधित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा में अपराध पंजीकृत किया है। जानकारी मिली कि लालघाट शराब भट्टी के पास 3 अक्टूबर को 2.30 बजे के लगभग यह घटना हुई। इस क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग जा रहे थे। दोपहर 1.30 बजे सनी ठाकुर और उसके लोगों ने यहां बेमतलब विवाद की स्थिति पैदा की। लोगों ने डायल 112 को कॉल किया कुछ देर के बाद पुलिस यहां पहुंची और समझाने बुझाने के बाद उत्पाद करने वालों को भगा दिया। बताया गया कि इन्हीं तत्वों ने 1 घंटे बाद लाल घाट क्षेत्र में पहुंचकर छत्तीसगढिया क्रांति सेना के मंत्री के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की।

इस घटना में पीडित को सर, कान सहित अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर क्रांति सेना के लिए काम करने वाले कुछ लोग पुलिस थाना पहुंचे और भड़ास निकाली। उनका कहना है कि अगर पुलिस अधिकारियों से कामकाज नहीं हो पा रहा है तो उन्हें और कुछ करना चाहिए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में पुलिस थाना के सामने धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया।

Spread the word