बोनस पर संशय, एटक इस मामले में आंदोलन करने के मूड में

कोरबा 23 सितंबर। मानकीकरण समिति की बैठक कोर्ट के आदेश से स्थगित हो गई है यूनियनों के आपसी झगड़े का नुकसान मजदूरों को उठाना पडे एटक को मंजूर नहीं है।

प्रबंधन पर सरकार के अनैतिक दबाव का ही नतीजा है कि मानकीकरण समीति की बैठक नहीं हुई यदि जेबीबीसीसीआई की बैठक में इंटक शामिल हो सकती है तो मानकीकरण समिति की बैठक में क्यों नहीं उसे बुलाया जा सकता था जो भी हो मजदूरों को चाहिए पैसा। इसलिए एटक ने प्रबंधन से माँग किया है कि दुर्गा पूजा के पहले कोयला मजदूरों को एक एक लाख रुपये बतौर एडवांस दे तथा ठेका मजदूरों को 8.33′ के हिसाब से एडवांस के रूप मे भुगतान करे इस माँग को लेकर एटक दिगर यूनियनों से मिलकर आंदोलन करेगी।

मजदूर साल भर जान जोखिम में डाल कर उत्पादन करता है और कोल इंडिया का मुनाफा होता है उसे वर्षो से चली आ रही परिपाटी का इंतजार रहता है कि दूर्गा पूजा के अवसर पर बोनस मिलेगा मजदूरों को बोनस मिले यह युनियन की नैतिक जिम्मेदारी है इसीलिए साथियों को मालूम है कि प्रबंधन पर एवं सरकार पर दबाव बनाने के लिए कैसे आंदोलन किया जाता है फिर भी आप कल से ही दूर्गा पूजा के पहले एक लाख रुपये कोयला मजदूरों को भुगतान करो के नारे साथ मैदान मे उतर जायें सफलता जरूर मिलेगी। कामरेड रमेन्द्र कुमार आई एम डबल्यू एफ के महामंत्री के निर्देश का पालन करें यह बात आई एम डबल्यू एफ के संयुक्त महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने बतौर जानकारी दी है।

Spread the word