युवक का शव पेड़ पर लटका मिला फांसी के फंदे पर

कोरबा 11 सितंबर। जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक काफी लंबे समय से मानसिक बीमारी से परेशान था।

जानकारी के अनुसार हरदी बाजार थाना क्षेत्र के पखनापारा निवासी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई 9 सितंबर को घर से बिना बताए कही निकल गया था, परिजन और आसपास के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच 10 सितंबर की सुबह लगभग 6 बजे, मृतक की पत्नी ने खेत के परसा पेड़ पर में गमछा से फांसी के फंदे में लटका देखा। घटना की सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई।बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति पिछले 10 वर्षों से ठीक नहीं थी। उसका घरेलू स्तर पर इलाज भी चल रहा था।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Spread the word