कोरबा: सीएम सुरक्षा में तैनात जवान ने साली और चाचा ससुर पर किया फायरिंग, दोनों की मौत

घटना के पीछे घरेलू कलह और तनाव को बताया जा रहा वजह

कोरबा। मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास के बीच जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में CAF की 13वीं बटालियन के जवान टेशराम बिंझवार ने खौफनाक कदम उठाया।

सूत्रों के अनुसार, जवान की ड्यूटी आज मुख्यमंत्री और मंत्रियों की सुरक्षा में लगी थी। उसने हाजिरी लगाई और अचानक अपने गांव छिंदपुर पहुंच गया। वहां छिंदपुर नदी पुल के पास स्थित मंदिर में उसने सर्विस रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। निशाने पर उसकी साली और चाचा ससुर आए। दोनों की मौत हो गई।

इस घटना में चाचा ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साली गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराई गई, जहां उसकी भी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव इस खौफनाक वारदात की वजह हो सकते हैं।

घटना से हरदीबाजार इलाके और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी जवान को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

आखिर कहां सुशासन
दावे किए जाते रहे कि कोरबा जिले में सुशासन का राज है और सबकुछ बेहतर चल रहा है। इसके उल्टे कानून के रखवाले के द्वारा सरेआम गोली चलाकर जान लेने के मामले ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी। ऐसी घटनाओं से लोग चिंतित होंगे ही।

Spread the word