पूर्वांचल भवन में लगा मेडिकल कैंप, मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

कोरबा 08 सितंबर। 1500वें जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर सामाजिक एकता और जनकल्याण को समर्पित भव्य आयोजन पूर्वांचल भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रजा यूनिटी फाउंडेशन एवं कोरबा पूर्वांचल एवं सर्व समाज विकास समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित नि: शुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अवधेश सिंह जी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अरविंद शर्मा जी (सचिव), मोहम्मद शाकिर अंसारी जी, सैयद मासूक अली (अध्यक्ष, रजा फाउंडेशन) एवं सद्दाम हुसैन जी (सचिव, रजा फाउंडेशन) उपस्थित रहे।
