युवक पर ब्लेड से गले पर हमला

कोरबा । बदलते समय के साथ युवाओं की सोच में आए बदलाव ने आक्रामकता को बढ़ावा दिया है, जिसके कारण मारपीट जैसी घटनाएं आम बात हो गई हैं। इसी कड़ी में पंप हाउस क्षेत्र के निवासी घर के बाहर हो रहे विवाद को देखने पहुंचे, तो 15 से 20 युवकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी और ब्लेड से गले पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक ने सीएसईबी चौकी पहुंच शिकायत दर्ज करायी है। इस घटना के अलावा, कोरबा में दो छात्राओं पर भी हमला होने की भी खबर है। दोनों ही मामले सीएसईबी चौकी के बताये जा रहे हैं। पहले केस में दो बाइक सवारों ने 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा पर ब्लेड से हमला कर दिया, जबकि दूसरे केस में कथित आरोपी छात्रा का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

Spread the word