एसडीआरएफ की टीम ने देर रात किया रेस्क्यू

कोरबा । जिले के दर्री क्षेत्र में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा हैं की पटेल पारा सुमेधा के दो ग्रामीण मवेशी चराने जंगल गए थे। अचानक बारिश के कारण नदी में जलस्तर बढ़ गया। दोनों ग्रामीण अहिरन नदी के बीच फंस गए।

        ग्रामीणों ने शाम के समय प्रशासन को इस बाबत सूचना दी। तत्काल तहसीलदार दर्री बजरंग साहू, थाना प्रभारी चमन सिन्हा और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और तेज बहाव के बीच बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था। टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत की। रस्सी और नाव की मदद से रात लगभग 11 बजे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

        नगर सेना प्रभारी अनुज कुमार एक्का ने बताया कि नदी के बीच तक पहुंचना मुश्किल था। नाव से तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों को बचाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चरवाहे अक्सर मवेशी चराने नदी के उस पार जाते हैं। बरसात में अहिरन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे ऐसी स्थिति बनती है। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से नदी-नालों के तेज बहाव में न उतरने और बरसात के मौसम में सतर्क रहने अपील की है।

Spread the word