बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा अक्टूबर मध्य तक..!

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द होने वाली है. चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में इसकी तारीखों का ऐलान कर सकता है.
चुनाव आयोग ने SIR के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन पूरा कर लिया है और अब चुनावी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है. माना जा रहा है कि बिहार में इस बार दो या तीन चरणों में मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग धार्मिक त्योहारों के बाद ही चुनाव की तारीखें तय करेगा. इसलिए दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद चुनाव की घोषणा होगी, जबकि मतदान की तारीखें छठ पूजा के बाद रखी जाएंगी. मतदान नवंबर महीने में होगा और 15 से 20 नवंबर के बीच मतगणना की जा सकती है.
वहीं, आयोग ने साफ कर दिया है कि 22 नवंबर की डेडलाइन से पहले बिहार में पूरे चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कर लिया जाएगा. राजनीतिक दलों ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है. बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
