कोसाबाड़ी मंडल भाजपा ने निहारिका चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

कोरबा । कोसाबाड़ी मंडल भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निहारिका स्थित सुभाष चंद्र बोस चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नेताजी की पुण्यतिथि पर उनके देशप्रेम और अदम्य साहस को याद किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, पवन सिन्हा, महामंत्री एवं पार्षद पंकज देवांगन, मिलाप राम बरेठ, दिनेश वैष्णव, अनिल वस्त्रकार, उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती मीरा सोनी, मंत्री गोपलाल राठिया, श्रीमती राजमोहिनी भगत, शिव चंदेल, प्रवीण, भरत सोनी, हेमंत चंद्रा, शिव जायसवाल, हरेराम साहू, रितेश साहू, नीम देव, अनिल डनसेना, मुन्ना साहू एवं गुलज़ार सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर सभी ने नेताजी को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया।
