इजराइल का लक्ष्य गाजा पर कब्जा नहीं है, हमास का खात्मा है: पी. एम. बेंजामिन नेतन्याहू

तेलअवीव. इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि हम गाजा पर कब्जा नहीं चाहते। हमारा लक्ष्य हमास का खात्मा कर बंधकों को वापस लौटाना और गाजा का प्रशासन एक अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय को सौपना है।

इस निकाय में हमास और फिलिस्तीनी प्राधिकरण की कोई भूमिका नहीं होगी। गाजा में एक नई शासन व्यवस्था होगी, जिसमें इजरायल की ओर से गाजा को सुरक्षा और रक्षा मानक प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा, इस योजना में महत्त्वपूर्ण सैन्य गतिविधियां शामिल होंगी, लेकिन यह गाजा का अधिग्रहण नहीं होगा। गौरतलब है कि इसके पूर्व सामने आई कई रिपोर्ट में कहा गया था कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाजा पर पूर्ण कब्जे की मंजूरी दे दी है।

सेना चीफ ने माना, नेतन्याहू से मतभेद

उधर, इजराइली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने इजराइली पीएम नेतन्याहू से गाजा पट्टी पर कब्जे को लेकर अपने मतभेद की स्थिति को लेकर साफ कर दिया है कि असहमति की संस्कृति इजराइल के लोगों के इतिहास का एक अविभाज्य हिस्सा है।

Spread the word