वन विकास निगम के अध्यक्ष पूर्वगृह मंत्री रामसेवक पैकरा हुए शामिल
20 हेक्टेयर क्षेत्र में 50000 पौधे लगाने का लक्ष्य

कोरबा 19 जुलाई। एनटीपीसी-कोरबा के सौजन्य से छ.ग. राज्य वन विकास निगम के औद्योगिक वृक्षारोपण मंडल ने एनटीपीसी चारपारा राखड़बांध में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में वन विकास निगम रायपुर के अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, अन्य अतिथियों में कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, कोरबा वन मंडल के एसडीओ आशीष खैरवार, वन विकास निगम कोरबा के मंडल प्रबंधक दिवाकर पाठक सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के तहत पौधरोपित किया और हरियाली की दिशा में अपना अमूल्य योगदान दिया। वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने मीडिया से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ष्एक पेड़ मां के नामष् लगाने कि जो प्रेरणा दी हैं, उसी तारतम्य में पौधरोपण किया गया है, जो ऑक्सीजन की कमी को दूर कर पर्यावरण विकास की दिशा के लिए हैं।

वही वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक दिवाकर पाठक ने बताया कि यहा 20 हेक्टेयर क्षेत्र में 50,000 नग पौधों का रोपण करने का लक्ष्य हैं जिसके तहत साल, शीशम, कहुआ, जामुन जैसे मिश्रित पौधे रोपित किए जाएंगे, जो औद्योगिक क्षेत्र से फैल रहे प्रदूषण को कम कर करने में सहायक होंगे और कोरबा को शुद्ध वातावरण प्रदान करेंगे।

Spread the word