Breaking: भूपेश बघेल के घर ई. डी. की दबिश का मामला गूंजा विधानसभा में,विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का किया बहिष्कार

चैतन्य बघेल को ई डी ने लिया हिरासत में, गिरफ्तारी अभी नहीं

रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला विधानसभा में गूंजा। छापेमारी के बाद ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को हिरासत में ले लिया।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा- सदन के बाहर ईडी का दबाव है, भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा पड़ा है. आज बच्चे का जन्मदिन है और उसे उठा लिया गया है. ये सब सरकार के दबाव में हो रहा है. दिनभर के आज की कार्यवाही का बहिष्कार करते हैं, कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए।

उधर, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा है कि तमनार में अनैतिक, असंवैधानिक, पेसा कानून के विरोध में स्थगन लाया गया। अडानी को पेड़ काटने की अनुमति दी गई है,इसलिए स्थगन लाए हैं। राज्य सरकार अडानी का सहयोग कर रही है।

उन्होंने ED की रेड कार्रवाई पर कहा कि आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। ED ने सुबह सुबह छापा मारा है। यह, विपक्ष में डर पैदा करने की कार्रवाई है। सरकार का दबाव साफ दिख रहा है। विपक्ष को परेशान किया जा रहा है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि भारत में लोकतंत्र नहीं है। इसलिए विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एकमत होकर विपक्ष बता रहा है कि हम दबाव में नहीं आएंगे। जितना केस होगा सह लेंगे, क्योंकि भारत के न्यायालय पर हमें भरोसा है। पूरा विपक्ष भूपेश बघेल और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Spread the word