प्रदेश में जब विधायक ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी सुरक्षित कैसे होगा, साय के सुशासन में कानून व्यवस्था फेल – गोपाल साहू’

कोरबा 14 जुलाई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब विधायक ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी सुरक्षित कैसे होगा छत्तीसगढ़ के आरंग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर 12 जुलाई 2025 को बेमेतरा जिले में अचानक पत्थरबाजी की गई, सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक है विष्णुदेव साय के सुशासन में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मैनपाट में मस्त,वित्तमंत्री ओ पी चौधरी तमनार (रायगढ़) में मस्त और गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर में मस्त हैं भाजपा के सभी मंत्री छत्तीसगढ़ को अडानी के हवाले करने में लगे हुए हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है जनता मंत्रियों से इतनी नाराज है कई जगह मंत्रियों का जनता खुद सामने विरोध करने लगी है छत्तीसगढ़ में गुंडों और चाकूबाजों का सुशासन चल रहा है प्रदेश की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी सरेआम हो रही है प्रदेश की क्या स्थिति होगी। गुंडों का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि अब विरोध करने वाले पत्रकार और पुलिस वालों पर भी हमला कर रहे हैं खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं छिनताई, स्नेचिंग, चोरी और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं पुलिस गश्त और कार्रवाई पर जनता का भरोसा कम हो रहा है बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जैसे इलाकों में एक बार फिर नक्सल हमले देखने को मिले हैं पुलिस जवानों की शहादत और ग्रामीणों में डर बना हुआ है ।

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए प्रदेश की कानून व्यवस्था अगर जल्द नहीं सुधरती है तो आम आदमी पार्टी प्रदेश सड़क पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी ।

Spread the word