गंदे पानी की सप्लाई को लेकर सांसद प्रतिनिधि दीप चंद केशरवानी ने सब एरिया मैनेजर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा 12 जुलाई। एसईसीएल रजगामार क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर सांसद प्रतिनिधि रजगामार क्षेत्र दीप चंद केशरवानी ने एसईसीएल सब एरिया मैनेजर को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के त्वरित निराकरण की मांग की है।
अपने पत्र में श्री केशरवानी ने बताया कि एसईसीएल रजगामार क्षेत्र के कॉलोनी तथा विद्यालय में पिछले 15-20 दिनों से पाइपलाइन में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है जिसके कारण रहवासियों और खासकर वृद्ध जनों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विद्यालय में भी गंदे पानी की सप्लाई से छात्रों में भी रोग पनपने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया की सप्लाई किए जा रहे पानी में मिट्टी व कचरा आदि अशुद्धियाँ है, जो पीने योग्य नहीं है।

श्री केशरवानी ने मांग कि है की प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए एसईसीएल प्रबंधन द्वारा पानी की गुणवत्ता जांच कराई जाए और जल्द से जल्द शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
