ब्रासीलिया में मोदी का सांबा रेगे और भारतीय शिव तांडव स्रोतम से आत्मीय स्वागत

ब्रासीलिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद मंगलवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। यहां उनका स्वागत पारंपरिक ब्राजीलियाई सांबा रेगे और भारतीय शिव तांडव स्तोत्र तथा शास्त्रीय नृत्य की समन्वित प्रस्तुति से किया गया। मोदी ने इसे ‘यादगार स्वागत’ बताते हुए भारतीय प्रवासी समुदाय की अपनी जड़ों से जुड़ी भावनाओं की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि ब्रासीलिया में भारतीय समुदाय ने जो स्वागत किया वह बेहद भावुक और प्रेरणादायक था। यह दिखाता है कि हमारे प्रवासी कितने जुड़े हुए हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें उत्साहित वा उत्साही प्रवासी भारतीय तिरंगा थामे पीएम मोदी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते देखे गए। रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेरो फिल्हो ने मोदी का स्वागत किया।
भारत-मर्कोसुर पीटीए के विस्तार पर चर्चा
मोदी ने ब्राजील में राष्ट्रपति लूला को ब्रिक्स की प्रभावी अध्यक्षता के लिए बधाई दी। सोमवार को पीएम मोदी ने उरुग्वे के राष्ट्रपति यमांडु ओर्सी से मुलाकात की और भारत-मर्कोसुर अधिमान्य व्यापार समझौते (पीटीए) के विस्तार पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने डिजिटल सहयोग, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, यूपीआई, रक्षा, रेलवे, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, ऊर्जा, संस्कृति और नागरिक संबंधों में सहयोग की समीक्षा की।
