शराब घोटाला: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छत्तीसगढ़ के दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। झारखंड में हुए शराब घोटाले के मामले में ACB की कार्रवाई तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ के श्री ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। ACB ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं घोटाले के तार
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि झारखंड में भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर शराब घोटाला किया गया। विधु गुप्ता की एजेंसी के जरिए झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के टेंडर में फर्जी मैनपावर तैनात की गई। कर्मचारियों के वेतन को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी रकम का गबन किया गया।
10 लोग अब तक हो चुके हैं गिरफ्तार इस बहुचर्चित घोटाले में अब तक कुल 10 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इससे पहले 2 जुलाई को प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के एमडी विधु गुप्ता और 20 मई को उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक विधु गुप्ता छत्तीसगढ़ में शटाब में लगने वाले होलोग्राम की सप्लाई करता था। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में शामिल होकर उसकी कंपनी ने नकली होलोग्राम की सप्लाई की और घोटाले को अंजाम दिया।
आरोपियों का छत्तीसगढ़ कनेक्शन जांच में खुलासा हुआ कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में ही शराब घोटाला किया गया। विधु गुप्ता की एजेंसी ने झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के टेंडर में फर्जी मैनपावर दिखाया। वेतन दावों को फर्जी तरीके से बढ़ाकर पेश किया गया। फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकार को करोड़ों की चपत लगाई।
कहां-कहां फैला नेटवर्क
ACB सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधु गुप्ता का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है, जो ठेकेदारों, अफसरों और सप्लायर्स को प्रभावित करता था। वहीं छत्तीसगढ़ के 2 शराब कारोबारी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा इस नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। फिलहाल झारखंड ACB की टीम इन्हें रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ के लिए खाना हो गई है।
ACB ने किन दो लोगों को हाल ही में गिरफ्तार किया है ?
ACB ने छत्तीसगढ़ के श्री ओम साई बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह औट मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है। दोनों आटोपी छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले हैं।
किस प्रकार से फर्जीवाड़ा किया गया?
इस घोटाले में विधु गुप्ता की एजेंसी की भूमिका सामने आई है। एजेंसी ने झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के टेंडर में फर्जी मैनपावर तैनात किया और वेतन को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। साथ ही, फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी की गई।
अब तक कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई ?
अब तक इस घोटाले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें प्रमुख रूप से 2 जुलाई को प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के एमडी विधु गुप्ता और 20 मई को उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे की गिरफ्तारी शामिल है।
ACB ने किन दो लोगों को हाल ही में गिरफ्तार किया है और वे किस राज्य से संबंधित हैं?
ACB ने छत्तीसगढ़ के श्री ओम साई बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले हैं।
