स्वर्णकार समाज ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

कोरबा 1 जुलाई। स्वर्णकार समाज कोरबा मंडल एवं संवेदना ब्लड एवं कंपोनेंट सेंटर के संयुक्त प्रयास से राजेन्द्र प्रसाद नगर दशहरा मैदान में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला।
इस पुनीत अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। महापौर संजू देवी राजपूत ने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताया और आयोजकों को इस सामाजिक सरोकार के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाते हैं और युवाओं में सेवा की भावना का संचार करते हैं। महापौर ने स्वयं भी भविष्य में ऐसे आयोजनों से जुडने की इच्छा जताई।
शिविर में उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। प्रत्येक रक्तदाता को सम्मानपत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया, जिससे लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना प्रबल हुई। आयोजन समिति में प्रमुख रूप से योगदान देने वालों में शामिल रहेरूअध्यक्षरू अयोध्या प्रसाद सोनी संरक्षकरू बिजय कुमार सोनी,सचिव उमेश कुमार सोनी,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी साथ ही स्वर्णकार समाज के विभिन्न क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहारूराकेश सोनी (अध्यक्ष, बालको),शरद सोनी (संरक्षक, बालको),अमीत सोनी (युवा अध्यक्ष, बालको),गोविंद सोनी (युवा सचिव)कृष्णा सोनी (युवा मंच, बालको),डॉ. अशोक स्वर्णकार (अध्यक्ष, दर्री कम्पाउंड),ईश्वर सोनी, रघुबर सोनी (सचिव, दर्री)यह रक्तदान शिविर न केवल एक सफल आयोजन साबित हुआ, बल्कि कोरबा में समाज सेवा और मानवीय मूल्यों की मिसाल भी बना। लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर करते रहने की मांग की।
