नागरिक पत्रकारिता तेजी से बढ़ रही पर सही दिशा जरूरीः शशांक

नारद जयंती पर जसराज जैन किए गए सम्मानित

कोरबा 28 जून। छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कहा है कि डिजिटल क्रांति के दौर में नागरिक पत्रकारिता देश और दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ रही है। लोगों तक सूचनाओं काफी शीघ्रता से पहुंच रही है इन सब के बीच सही दिशा मिलना बाकी है। ऐसा होने पर ही यह कार्य जिम्मेदारी से भरा हो सकता है और तब इसकी स्वीकार्यता बढ़ेगी।

कोरबा के विवेकानंद सेवा सदन में देवर्षि नारद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य वक्त के रूप में संबोधित करते हुए शशांक शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह मानने में कोई गुरेज नहीं है कि वर्तमान दौर डिजिटल मीडिया का है और ऐसी स्थिति में हर तरफ घटित होने वाली घटनाएं और उनसे जुड़ी सूचनाओं लोगों तक अपेक्षाकृत काफी तेज रफ्तार से पहुंच रहे हैं। नागरिक पत्रकारिता का यह अब तक का एडवांस स्वरूप है क्योंकि लोगों के पास संसाधन है। इसमें होता यह है कि आपके सामने कुछ घटित हुआ आपने फोटो और वीडियो बनाया और कंटेंट के साथ आगे भेज दिया। लेकिन तथ्यों की सत्यता को प्रमाणित करने की पैमाने नहीं होते। लेकिन दूसरा पक्ष अभी है कि समाज से जुड़े बहुत सारे विषय अलग-अलग कारण से मीडिया की पहुंच से दूर हो जाते हैं या फिर उन्हें स्थान नहीं मिल पाता, उसकी काफी हद तक पूर्ति करने में नागरिक पत्रकारिता अपना कर्तव्य पूरा कर रही है।

इंजीनियरिंग और पत्रकारिता में स्नातक शशांक शर्मा ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष का पद संभाला है, उनका कहना था कि सभी क्षेत्र में लोगों के आदर्श उपलब्ध है लेकिन पत्रकारिता के मामले में सुनिश्चित होना चाहिए कि देवर्षि नारद को सामने रखकर हर पत्रकार अपना कर्तव्य निर्वहन करें। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम में पत्रकारों का योगदान से लेकर समाचार पत्रों की भूमिका पर भी बात रखी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में कई प्रकार की चुनौतियां हैं और इसके लिए विदेशी ताकत है अपनी स्तर पर विमर्श भी खड़ा कर रही हैं। आम चुनाव में कई ऐसे उदाहरण सामने आए जिनका हवाला देते हुए शशांक शर्मा ने चीजों को स्पष्ट किया। उन्होंने खास बात यह भी रहेगी ब्रिटिश मीडिया भारत के बारे में न केवल पूर्वानुमान करती है बल्कि चीजों को देखने का उसका एक अलग नजरिया है। 18 मई 2014 को द गार्जियन में प्रकाशित संपादकीय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संपादक ने मुख्य रूप से इस बात को लिखा कि भारत में पहली बार ऐसी सरकार आई है जिसके साथ भारत ब्रिटिश ब्यूटीशियन के चंगुल से मुक्त हो गया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 6 दशक से पत्रकारिता कर रहे शहर के वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन का सम्मान इस अवसर पर देवर्षि नारद जयंती समिति ने किया। सामाजिक कार्यकर्ता किशोर बुटोलिया ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन अनुभव तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन, दैनिक छत्तीसगढ़ गौरव के संपादक किशोर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ल, मनोज शर्मा, कमलेश यादव, तरुण मिश्रा समेत अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Spread the word