गौमाता चौक के सामने किया रेत का भंडारण, कार्रवाई करने की मांग

कोरबा 27 जून। प्रशासन के द्वारा गठित की गई टास्क फोर्स कोरबा शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान खनिज रेत के साथ-साथ अवैध दोहन और परिवहन के मामले में संल्पित वाहनों को जप्त किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सीतामढ़ी के आगे गौ माता चौक के सामने पार्क में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया है। आसपास के लोगों ने इस पर ऐतराज जताया है और कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि पहले यहां पर रेत की मात्रा कम थी लेकिन अब स्टॉक ज्यादा नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि रेत चोरी के काम में शामिल लोगों की ओर से इस प्रकार का काम किया गया है। जरूरत के आधार पर यहां से रेट का उठाव होने की खबर है। काफी समय से इस प्रकार के कार्य आसपास में लगातार चल रहे हैं। याद रहे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 15 जून से 15 अक्टूबर तक की अवधि के लिए कहीं भी रेत के दोहन पर रोक लगा दी है। वही ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके अंतर्गत प्रशासन के द्वारा कोरबा जिले में ट्रांसपोर्ट गठित करने के साथ एक्शन लिया जा रहा है। पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस और माईनिंग की मौजूदगी में कई जगह पर दबिश देने के साथ जेसीबी, हाईवा, ट्रैक्टर आदि वाहनों को रेत के साथ जप्त कर लिया। खनिज अधिनियम की धाराओं में इन मामलों में कार्रवाई की गई है। पौडी उपरोड़ा से मिली सूचनाओं में कहा गया है कि वहां पर तान नदी से रेत का अवैध खनन हो रहा है। पौड़ी और कटघोरा के शातिर लोग इस काम को अंजाम देने में लगे हुए हैं। जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस प्रकार के मामलों में कार्रवाई की जानी चाहिए।

Spread the word