रूस पर ‘इकोनॉमिक बंकर बस्टर’ बम गिराने की तैयारी में अमेरिका, भारत- चीन भी हैं निशाने पर…!

वॉशिंगटन। अमरीकी की रिपब्लिकन पार्टी से सीनेटर सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है अमरीका अब चीन, भारत और रूस पर ‘इकोनॉमिक बंकर बस्टर’ गिराने वाला बिल लाने की तैयारी में है। ग्राहम ने कहा है कि संसद में एक ‘प्रतिबंध विधेयक’ लाने की तैयारी चल रही है, जिसे उन्होंने ‘इकोनॉमिक बंकर बस्टर’ कहा है। एक टीवी इंटरव्यू में ग्राहम ने साफ किया है कि यह प्रस्तावित कानून रूस के खिलाफ अब तक का सबसे आक्रामक प्रतिबंध बिल हो सकता है, जिसके चपेट में भारत और चीन भी होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत की मेज पर लाने के लिए ऐसा बिल जरूरी है। बिल की चपेट में रूस से तेल खरीद रहा भारत भी होगा। गौरतलब है कि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारत लगातार रूस से तेल – खरीद रहा है।
रूस ही नहीं, भारत और चीन भी निशाने पर
भारत के लिए यह बिल इसलिए खतरनाक साबित होगा, क्योंकि बिल में प्रस्ताव है कि जो देश रूस से तेल, गैस और यूरेनियम का आयात जारी रखते हैं, उन पर 500% तक टैरिफ लगाया जाए, जब तक कि वे यूक्रेन को प्रत्यक्ष सैन्य सहायता नहीं देते। हालांकि बिल में नहीं सीधे पर भारत और चीन का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन इन दोनों देशों ने यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी तेल की धार को अपनी तरफ मोड़ लिया है। भारत, चीन के तेल खरीदने की वजह से रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों का ज्यादा असर नहीं हो पाया।
दोनों दलों का समर्थन, बिल का पास होना तय
ग्राहम ने दावा किया है कि अमरीका के दोनों राजनीतिक दलों के 80 से ज्यादा सीनेटर्स ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, पुतिन अब कम नहीं, बल्कि पहले से ज्यादा आक्रामक हैं। इसलिए अब रणनीति बदलने का समय आ गया है। अमरीकी सीनेटर जिस बिल को लाने की तैयारी कर रहे हैं उसका नाम है ‘सैंक्शनिंग रशिया एक्ट ऑफ 2025’। यह द्विदलीय बिल होगा, इसलिए इसके पास होने की पूरी संभावना होगी।
