ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अवरोध हटाना जरूरी

कोरबा 22 जून। कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर इमलीछापर तिराहे में अतिक्रमण हटाओ अभियान आज दूसरे दिन भी जारी है। पहले दिन यहां कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। वहीं प्रशासन का कहना है कि रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए सभी प्रकार के अवरोध को हटाना जरूरी है।

इस इलाके में दिन भर में 24 से अधिक बार मालगाडियों का आवागमन होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग बंद की जाती है। इस स्थिति में तीन दिशाओं में जाम की स्थिति निर्मित होती है। यह कहना सही है कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड प्रबंधन के द्वारा लोगों को सहूलियत देने के लिए एक बाईपास जरूर बनाया गया है लेकिन उसका बहुत ज्यादा उपयोग नहीं हो पा रहा है।

Spread the word