भारतीय जनता पार्टी एवं योग समिति कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया योग शिविर आयोजित

कोरबा 22 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रसेन भवन कटघोरा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा एव योग समिति कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया, इस अवसर पर अग्रवाल सभा कटघोरा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, जिलामंत्री संजय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग मंच पर उपस्थित रहे।
योग पश्चात कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है, क्योंकि शरीर स्वस्थ रहेगा तो सभी कार्य अच्छे से होंगे। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अपने दिनचर्या में योग को शामिल करते हुए कम से कम 1 घण्टे जरूर योग करना चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रतिदिन योग करते हैं, जिसकी वजह से वे फुर्ती के साथ दिनभर कार्य करते हैं। इसको देखते हुए 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
तद्पश्चात योग समिति के द्वारा मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल एवं मंचस्थ अतिथियों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा कटघोरा नगर में पिछले कई वर्षों से निरंतर योग का संचालन किया जा रहा है। संचालन करने वालो में ऐसे योग गुरुओ का भी कटघोरा विधायक के द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही समिति की ओर से कार्यक्रम का संचालन कर रहे अजय धनोंदिया ने मुख्य अतिथि के समक्ष योग समिति के द्वारा संचालित योग शिविर के लिए योग भवन की कमी को बताते हुए कहा की योग समिति के पास स्वयं का भवन नही होने की वजह से योगवीरो को योग करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अतः आग्रह करते हुए कहा कि एक सुंदर योग भवन की स्वीकृति प्रदान करे। तब तत्काल विधायक के द्वारा समिति की इस मांग को स्वीकार करते हुए योग समिति के लिए जल्द ही योग भवन की व्यवस्था करने की बात कही गई।
इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, राकी जगवानी, पवन गोयल, प्रदीप अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नवीन गोयल, अजय धनोंदिया, प्रकाश अग्रवाल, हनुमान गर्ग, गणेश गर्ग, पार्षद अजय गर्ग, राजूदास दीवान, अरविंद मित्तल, नरेंद्र मित्तल, घनश्याम शर्मा, पवन धनोंदिया, दिनेश बंसल, सन्तोष, नरेंद्र अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, ओमप्रकाश डिकसेना, अमित जायसवाल, समजीत सिंह, रूपेश जायसवाल, मनदीप मुकेश गोयल, अनिल दुहलानी, एस.एस. वर्मा, यतीश जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व योगवीर उपस्थित रहे।
