भारी वाहनों से पीएमजीएसवाय की सड़क खराब होने का आरोप, लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा 14 जून। जिले में करतला विकासखंड अंतर्गत रार्ष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में जुड़ी का कंपनी पर सड़क बदहाल करने का आरोप लगा लोगो ने चक्काजाम कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं की सड़क मार्ग खराब हो जाने से अनेक ग्रामों के लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर यहां चक्काजाम कर दिया। ग्राम डोंगाआमा-सलिहाभांठा क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने शासन को लिखित रूप से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार विकासखंड करतला में ग्राम सलिहाभांठा से डोंगाआमा ग्रामीण सडक पर भारी वाहनों के चलने से ना केवल नुकसान हुआ बल्कि करोड़ों के खर्च से बनाई गई सडक की पहचान मिट गई है। सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए जिन कंपनियों को टेंडर दिया है, उन्होंने इसी इलाके में क्रेशर मशीन लगा रखी है। यहां से ओव्हरलोड गिट्टी, पत्थर का परिवहन किया जा रहा है। यह काम हर दिन नियमित रूप से चल रहा है।
प्रदर्शन की खबर होने पर करतला तहसीलदार और थाना प्रभारी यहां पहुंचे। उनके द्वारा संबंधितों को आवश्यक समझाईश दी।
